Breaking News

थाना भैरुंदा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया पर्दाफाश।

थाना भैरुंदा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया पर्दाफाश।

1,71,000 रूपये लेकर लुटेरी दुल्हन फरार।

लूटेरी दुल्हन और उसकी फर्जी भाभी गिरफ्तार,घटना के अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी

गैंग शादी के एक सप्ताह मेें बहाने बनाकर रुपया और जेवरात लेकर हो जाती है फरार

आरोपीगण द्वारा अन्य लोगों के साथ भी की गई है धोखाधड़ी

भेरुंदा/सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज __

भेरुंदा/सीहोर।घटनाक्रमः-दिनांक 06/12/2025 को फरियादी रामबाबू गुप्ता पिता स्व आनन्दी लाल गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी शास्त्री काँलोनी भैरूंदा एक लेखीय आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि रानी नाम की महिला, उसके भैया कृष्णकुमार शर्मा उर्फ मुकेश, भाभी दिव्या, राधा उर्फ राजू बाई व व्दारा आवेदक के साले सचिन गुप्ता से रानी की झूठी शादी करा धोखाधङी कर 1,71,000 रूपये लेकर दुल्हन फरार हो गई हैl

फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 662/25 धारा 318(4),61(2) bns का पंजीबद्ध कर विवेचना मेें लिया गया l


की गयी कार्यवाही-
अपराध पंजीयन के पश्चात घटना की गंभीरता को देखते हुऐ सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा आरोपीगण की गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त हुए थे, निर्देशों के पालन मेें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत व एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी घनश्याम दांगी द्वारा टीम गठित की गईl गठित टीम द्वारा लूटेरी दुल्हन रानी प्रजापति पति दीपक कुमार प्रजापति उम्र 32 साल निवासी केके नगर आगरा उत्तरप्रदेश व उसकी सहयोगी दिव्या पति महेन्द्र गंधर्व उम्र 43 साल निवासी माता मंदिर के पास देशवाली मोहल्ला, दोराहा थाना दोराहा जिला सीहोर को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से फरियादी से लिए गए रुपये, मोबाइल फोन, जेवर ज़प्त किए गएl आरोपी दुल्हन रानी और उसकी फर्जी भाभी दिव्या को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भैरुंदा मे पेश किया।
घटना मेें शामिल अन्य सहआरोपीगणो की तलाश जारी है।
आरोपी गण द्वारा पूछताछ मेें इस घटना के अलावा अन्य पीडितों के साथ भी धोखाधडी करना स्वीकार किया है जिनके सम्बंध मेें संबधित थानों को सूचना दी जा रही है l


गिरफ्तार आरोपीगण – – –
1.रानी प्रजापति पति दीपक कुमार प्रजापति उम्र 32 साल निवासी केके नगर आगरा उत्तरप्रदेश
2.दिव्या पति महेन्द्र गंधर्व उम्र 43 साल निवासी माता मंदिर के पास देशवाली मोहल्ला, दोराहा थाना दोराहा जिला सीहोर


सहयोगी योगदानः-
उनि पूजा सिहं राजपूत, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर प्रसाद, प्रधान आरक्षक मीनाक्षी दामले, महिला आरक्षक प्रिती काजले, साइबर सेल सीहोर का सराहनीय योगदान रहा हैl

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *