Breaking News

विकासखंड स्तरीय कालिदास समारोह हुआ संपन्न सीहोर

विकासखंड स्तरीय कालिदास समारोह हुआ संपन्न सीहोर

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, सीहोर में सोमवार, दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को विकासखंड स्तरीय कालिदास समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीहोर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी छात्रों ने कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग में विभाजित होकर विविध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन कालिदास अकादमी, उज्जैन तथा स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशानुसार किया गया। इसमें छात्रों ने महाकवि कालिदास के रचनाओं के आधार पर श्लोक गायन, चित्रांकन तथा नृत्य-नाटिका जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. राजेंद्र देशमुख, जिले के संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी नरेश मेवाड़ा, एवं निर्णायकगण जितेंद्र शर्मा, श्रीमती माला देशराज तथा कुबेर सिंह मालवीय द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन कर किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान, सीहोर के प्राचार्य आलोक शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. राजेन्द्र देशमुख, समारोह सदस्य माधवसिंह यादव एवं जिला प्रकोष्ठ प्रभारी नरेश मेवाड़ा द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने अपने आशीर्वचन में छात्रों को निरंतर संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के अध्ययन हेतु प्रेरित किया तथा महाकवि कालिदास के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम सुसंगठित एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *