अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जिले में आक्रोश,बिजली विभाग के खिलाफ़ नारेबाजी करते हुए विद्युत केन्द्र बिलकिसगंज में जाकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
सीहोर।सीहोर जिले के सैकड़ो गांवों में रात को बिजली कटौती को लेकर दर्जनों गांव के ग्रामीण जनता ने ग्राम चंदेरी के किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में बिलकिसगंज विद्युत केंद्र में भारी तादाद मे पहुंचकर विद्युत कटौती के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए रात की बिजली कटौती बंद करने हेतु, बिजली कटौती बंद करो, बंद करो के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम का ज्ञापन सौंपकर रात की बिजली कटौती बंद करने की मांग की गई है ।


लगातार 7 दिनों से रात्रि 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे रात तक विद्युत कटौती की जा रही है जिसके कारण जनता रात को सोने से मोहताज हो गई है ऐसी भीषण गर्मी में रातों में ग्रामीण जनता, बुजुर्ग, महिलाओं एवं मासूम बच्चों का चैन से सोना हराम हो गया है।
कई लोग भीषण गर्मी के कारण रात में लाइट न होने के कारण कई बीमारी से ग्रस्त हो गए, मच्छरों के काटने से मलेरिया की बीमारी, भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से मासूम छोटे बच्चों को उल्टी दस्त, डिहाइड्रेशन की बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीण जनता का गुस्सा इतना फूटा की उन्होंने विद्युत मंडल सब स्टेशन बिलकिसगंज का जोरदार घेराव करते हुए रैली निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन करते हुए रात की बिजली कटौती बंद करने की मांग की गई है।
इस मौके पर विद्युत मंडल के अधिकारी शिवराम पाली सहायक यंत्री विद्युत वितरण केंद्र बिलकिसगंज को ज्ञापन सौंपकर माननीय मुख्यमंत्री से रात की विद्युत कटौती बंद करने की मांग की गई है।
इस मौके पर विद्युत मंडल के अधिकारी पाली ने कहा कि शीघ्र ही इस ज्ञापन को आगे आज ही भेजा जा रहा है और उनकी मांग को शासन प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। विद्युत मंडल के अधिकारी द्वारा इस तरह के आश्वासन के बाद कहीं जाकर के ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज