Breaking News

दो वर्षीय बच्ची की मृत्यु के संबंध में जांच के लिए समिति गठित

दो वर्षीय बच्ची की मृत्यु के संबंध में जांच के लिए समिति गठित

अस्पताल को पुन: किया गया सील

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 08 अक्टूबर, 2025

सीहोर।सीहोर जिले के श्यामपुर विकासखंड के ग्राम बरखेड़ी में अवैधानिक रूप से संचालित मुस्कान अस्पताल के संचालक अशोक विश्वकर्मा के विरूद्ध कोतवाली थाना सीहोर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

ग्राम बरखेड़ी में अवैधानिक रूप से संचालित इस मुस्कान अस्पताल में 07 अक्टूबर 2025 को हुई दो वर्षीय बच्ची की मृत्यु के प्रकरण में सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया द्वारा 05 सदस्यीय चिकित्सा अधिकारियों की जांच समिति गठित की गई है। समिति को प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि पूर्व में इस अस्पताल को 12 दिसंबर 2024 को अनेक अनियमितताओं के कारण सील किया जा चुका है, इसके बावजूद भी यह अस्पताल अवैधानिक रूप से संचालित किया जा रहा था। सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अस्पताल को आज पुन: सील कर दिया गया है।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *