Breaking News

धर्मांतरण के खिलाफ सकल हिंदू समाज का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

धर्मांतरण के खिलाफ सकल हिंदू समाज का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

“धर्म की रक्षा के लिए सनातनी हिंदू समाज को कठोर कदम उठाने पड़ेंगे”

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर। क्षेत्र में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों को लेकर सकल हिंदू समाज ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज के सैकड़ों लोगों ने नगर में रैली निकालकर विरोध जताया और एसडीएम कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से जनजातीय और कमजोर वर्गों को निशाना बनाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द और सनातन परंपराएं खतरे में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो सनातनी हिंदू समाज को धर्म की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

ज्ञापन में ये प्रमुख माँगें शामिल रहीं:

धर्मांतरण की घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

जनजातीय समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

धर्मांतरण फैलाने वाले संगठनों की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।

प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था बनाई जाए।

जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा बजरंग दल ने जताई चिंता कहा कि यह केवल धर्म का नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता का सवाल है। धर्मांतरण जैसी गतिविधियाँ देश को कमजोर करने की साजिश हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसके अलावा लव जिहाद व लैंड जिहाद की घटनाएं भी लगातार प्रकाश में आ रही है। इससे संपूर्ण हिन्दू सनातनी समाज चिंतित और आक्रोशित हैं।

रैली में सकल हिंदू समाज,आदिवासी जनजातीय समुदाय,समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,युवाजनऔर सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से रैली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *