Breaking News

रात्रि में खाद के लिए सैकड़ों किसान लाइन में खड़े, कथा-भजन से कट रही रातें — बोरादी सोसाइटी में खाद की भयंकर किल्लत

रात्रि में खाद के लिए सैकड़ों किसान लाइन में खड़े, कथा-भजन से कट रही रातें — बोरादी सोसाइटी में खाद की भयंकर किल्लत

बोरादी, इछावर जनपद, जिला सीहोर

बोरादी/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर/सीहोर14 अक्टूबर।

इछावर/सीहोर।खेती का मौसम है, पर ज़मीन में बीज डालने से पहले किसानों को सबसे बड़ी चुनौती खाद जुटाने की है। बोरादी सहकारी सोसाइटी में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सैकड़ों किसान रात के अंधेरे में लाइन लगाकर खाद के इंतजार में खड़े हैं।

दिनभर खेतों में मेहनत करने वाले किसान अब रातभर जागकर खाद पाने की उम्मीद में कतार में खड़े हैं। खुले आसमान के नीचे, ठंडी हवा में बैठे किसान अब कथा, भजन और रामधुन के माध्यम से इस इंतजार को सहने की कोशिश कर रहे हैं।

“जब पूरी रात काटनी है, तो भगवान का नाम लेकर ही सही”
किसान जीवन सिंह बताते हैं, “हम रात 9 बजे से लाइन में हैं, सुबह तक नंबर आता है। अब क्या करें — सोने की जगह ही नहीं, इसलिए भजन कर लेते हैं ताकि मन को कुछ शांति मिले।”

खाद की आपूर्ति बेहद कम, व्यवस्था लचर
बोरादी सोसाइटी में खाद की सप्लाई बेहद सीमित है, जबकि मांग कई गुना ज़्यादा। वितरण में पारदर्शिता की कमी है और टोकन लेकर भी कई किसान खाली हाथ लौट रहे हैं।

किसानों की माँग — व्यवस्था सुधारी जाए

चेतावनी — अब सब्र का बाँध टूटने को है
यह केवल खाद का नहीं, बल्कि किसान की प्रतिष्ठा, फसल और भविष्य का सवाल है। अगर प्रशासन अब भी नहीं चेता, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *