दस बारह वर्षों से नही खुला ताला,पशु चिकित्सालय भवन बना खंडहर,ग्रामीणो का आरोप नही आते कोई डॉक्टर
राजेश माँझी January 7, 2025UncategorizedComments Off on दस बारह वर्षों से नही खुला ताला,पशु चिकित्सालय भवन बना खंडहर,ग्रामीणो का आरोप नही आते कोई डॉक्टर6 Views
मामला इछावर जनपद के ग्राम राम नगर का है।यहां कई वर्षों से बना पशु चिकित्सालय भवन है।जो पूरी तरह
लापरवाही के कारण छतिग्रस्त हो गया है। दस बारह वर्षों से भवन का ताला तक नही खुला।ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी डॉक्टर नही आते है,भवन बिलकुल खाली पड़ा रहता है। खाली बेगौर होने से आसपास की जगह पर ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा है। भवन के चारो तरफ गंदगी ही गंदगी जमी हुई है।ग्रामीणों का कहना है की यहां डॉक्टर पदस्थ हैं लेकिन काफी सालों से भवन का ताला ही नहीं खुला। हमने पंचायत में आगे भी शिकायत की लेकिन यहां कोई सुनवाई नहीं हुई।किसानो को मवेशी के ईलाज के लिए काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है की तहसील के अधिकारी इस ओर ध्यान दे। ग्रामीण काफी परेशान है पैसे देकर मवेशियो का ईलाज कराना पड़ता है वहीं आवारा मवेशियों के लिए भी बाहर से प्राइवेट डॉक्टर बुलाना पड़ते है।एवं पैसे देकर ईलाज कराना पड़ता है। शासन से मांग है की नए भवन का निर्माण किया जाएं।
मौके पर मौजूद ग्रामीण
राजकुमार ठाकुर,रविंद्र ठाकुर,राकेश ठाकुर, कैलाश मालवीय ,बाबूलाल बड़ोदिया ,दिनेश मालवीय ,अनिल मेवाड़ा ,विक्रम सिंह ठाकुर अन्य ग्रामीण।
भवन छतिग्रस्त होने से मर्ज हो गया है।पशु चिकित्सालय रामनगर में कोई भी डॉक्टर पदस्थ नही है।नरेन्द्र सिंह