Breaking News

बिना डिग्री झोलाछाप गरीब आदिवासी अनपढ़ लोगों की जान के साथ कर रहे हैं खिलवाड़

बिना डिग्री झोलाछाप गरीब आदिवासी अनपढ़ लोगों की जान के साथ कर रहे हैं खिलवाड़

पिपरिया गांव में कुछ दिन पहले ही हुई प्राइवेट क्लीनिक पर गलत इंजेक्शन लगाने से 2 वर्षीय मासूम बालिका की दर्दनाक मौत

सीहोर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर/इछावर।एक तरफ तो मध्य प्रदेश शासन स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य ग्राम बनाने में लगी हुई है,शासन के ज़िम्मेदार दावा करते हैं कि यदि बिना डिग्री और अवैध तरीके से इलाज वा अवैध तरीके से क्लिनिक चलते पाए गए तो 20 साल की सजा एवं वह कठोर कार्रवाई की जाएगी,पर इन आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं जी हां हम बात कर रहे हैं केंद्र के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्रह जिले सीहोर व मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा की ग्रह विधानसभा क्षेत्र इछावर की जिस के अंतर्गत आने वाला ग्राम ब्रिजिशनगर की जहां पर बिना डिग्री झोलाछाप गरीब आदिवासी अनपढ़ लोगों की जिंदगी के साथ कर रहा है खिलवाड़ उनको बहला फुसलाकर उनका इलाज किया जाता है और उनसे मोटी रकम वसूली जाती है बता दें कि कई झोलाछाप डॉक्टर बिना डिग्री के ही कई लोगों के इलाज के साथ ऑपरेशन भी कर देते हैं जिससे अनपढ़ लोगों की ज्यादा सेहत बिगड़ जाती है उसके बाद टाइम से नजदीकी शासकीय अस्पताल चले जाते हैं तो उनकी जान बच जाती है और टाइम से नहीं पहुंचते हैं तो उनकी जान भी चली जाती है बता दे कि सालों से चल रहे हैं ग्राम ब्रिजिश नगर में दर्जनों झोलाछाप डॉक्टर अवैध क्लिनिक।

आखिर इन पर कब होगी कार्यवाही सूत्र बताते हैं कि इनके तार शासकीय अस्पताल के कर्मचारियों से भी जुड़े हुए हैं इसीलिए इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है इसी प्रकार अगर देखा जाए तो इछावर ब्लॉक के दर्जन ग्राम में झोलाछापों का अच्छा खासा कारोबार चल रहा है अनपढ़ गरीब आदावासियों लोगो को बहला फुसलाकर जैसे ग्राम ब्रिजिश नगर बोरदीकला नादान बावड़ियां चोर वीरपुर डैम गाजीखेड़ी आदि गांवों में करते हैं इलाज।

इधर मुख्य चिकित्सालय अधिकारी का कहना है कि आपके द्वारा मुझे संज्ञान में डाला गया है मैं तुरंत कार्रवाई करवाता हूं।

सुधीर डेहरिया
मुख्य चिकित्सालय अधिकारी,सीहोर

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *