Breaking News

इछावर में किसानों का फूटा ग़ुस्सा, प्राइवेट दुकानों पर खाद बेचने और नैनो यूरिया बांटने पर उठाए सवाल

इछावर में किसानों का फूटा ग़ुस्सा, प्राइवेट दुकानों पर खाद बेचने और नैनो यूरिया बांटने पर उठाए सवाल

इछावर (सीहोर): एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/सीहोर।खाद वितरण को लेकर एक बार फिर इछावर में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय किसानों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट दुकानों पर मनमाने दामों पर खाद बेचा जा रहा है और साथ में नैनो यूरिया को जबरन थमाया जा रहा है। किसानों ने इस मामले में प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कई निजी कृषि दुकानों पर यूरिया, डीएपी समेत अन्य खाद की उपलब्धता तो है, लेकिन किसानों को इसे खरीदने के लिए न केवल अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं, बल्कि दुकानदार उनके साथ नैनो यूरिया की बोतलें भी जबरन दे रहे हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश है।

किसानों का कहना है कि एक तरफ सरकारी केंद्रों पर खाद की भारी किल्लत है, तो दूसरी ओर प्राइवेट व्यापारी मुनाफाखोरी कर रहे हैं। “हमने लाइन में लगकर सरकारी केंद्रों से खाद लेने की कोशिश की, लेकिन वहां माल नहीं है। जब प्राइवेट दुकान पर जाते हैं, तो ज़रूरत से ज़्यादा कीमत वसूली जाती है और साथ में नैनो यूरिया भी जबरन दिया जाता है,” – ऐसा कहना है ग्राम सेमली जदीद, धामन खेड़ा के किसान प्रदीप वर्मा का।

इधर कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और जल्द ही निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत तुरंत विभाग में दर्ज कराएं।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *