Breaking News

दीपावली पर बारिश बनी बाधा, इछावर में पटाखा व्यापारियों को उठानी पड़ी परेशानी,

दीपावली पर बारिश बनी बाधा, इछावर में पटाखा व्यापारियों को उठानी पड़ी परेशानी,

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर : रोशनी के पर्व दीपावली पर जहां एक ओर लोग जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं इछावर में अचानक हुई बारिश ने त्योहार की रौनक को फीका करने का काम किया है। खासतौर पर पटाखा व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कल गुरुवार को और आज शुक्रवार दोपहर में हुई लगातार बारिश के कारण नगर में लगी पटाखों की अस्थायी दुकानों में पानी भर गया। कई दुकानदारों की दुकानें पूरी तरह से भीग गईं, जिससे हजारों रुपये के पटाखों को नुकसान पहुंचा। पानी से बचाव के लिए दुकानदारों ने प्लास्टिक की तिरपाल (पल्ली) लगाई, और दुकान कापानी से बचाव किया।

स्थानीय व्यापारियों ने बताया, “हर साल दीपावली पर अच्छी बिक्री होती है, लेकिन इस बार बारिश ने सब बिगाड़ दिया। न ग्राहक आ रहे हैं, न पटाखे सुरक्षित हैं।” वहीं एक अन्य दुकानदार ने कहा, “हमने तिरपाल लगाई थी,लेकिन बारिश फिर भी नुकसान होता है।

नगर परिषद द्वारा अस्थायी दुकानों के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था न किए जाने को लेकर भी व्यापारियों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि हर साल यही स्थिति होती है, लेकिन प्रशासन कोई स्थायी हल नहीं निकालता।

About राजेश माँझी

Check Also

मुख्यमंत्री ने देश की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के पहले पावर ट्रांसफॉर्मर के रोलआउट का शुभारंभ किया

सीहोर श्योर है, यहां निवेश सिक्योर है और रिटर्न भी एश्योर है- मुख्यमंत्री डॉ. यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *