Breaking News

भावांतर के भवर में फंसा किसान,उपज बिक्री के बाद भी किसान असमंजस में

भावांतर के भवर में फंसा किसान,उपज बिक्री के बाद भी किसान असमंजस में

भोपाल में 6 नवंबर की रात 12 बजे भाव तय होंगे और पोर्टल पर जारी करेंगे

भावांतर में खरीदी शुरू पर मॉडल भाव तय नहीं, 7 को पता चलेगा फायदा-नुकसान

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।भावांतर भुगतान योजना में सोयाबीन की खरीदी शुरू हो गई है, लेकिन अब तक मॉडल भाव तय नहीं हुए हैं। ये भाव भोपाल में 6 नवंबर की रात 12 बजे तय होंगे और 7 नवंबर को पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। इससे किसान उलझन में हैं। उन्हें यह नहीं पता कि अंतर की राशि कितनी मिलेगी और उन्हें लाभ होगा या नुकसान। योजना के तहत किसानों को मॉडल भाव और समर्थन मूल्य के बीच की राशि का भुगतान होना है। यदि मॉडल भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल तय हुआ और किसान की उपज इसी भाव या इससे अधिक में बिकी तो उसे लाभ मिलेगा। वहीं, यदि किसी किसान की उपज 3800 3800 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल में बिकी तो उसे नुकसान होगा। ऐसे किसानों को 4200 रुपए मॉडल भाव और 5328 रुपए समर्थन मूल्य के बीच का अंतर यानी 1128 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। किसानों को लाभ या घाटा पूरी तरह मॉडल भाव पर निर्भर करेगा। जिले में अब तक 65 हजार
469 किसानों ने योजना के लिए पंजीयन कराया है। पिछले साल यह संख्या 26 हजार 600 थी। इस बार 39 हजार से ज्यादा किसान योजना से जुड़े हैं। जिले में 1 लाख 52 हजार 346 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत हुआ है। खरीदी 24 अक्टूबर से शुरू हुई है और 15 जनवरी तक चलेगी। कृषि विभाग के अनुसार मॉडल भाव भोपाल से तय होंगे। मंडी प्रशासन ने बताया कि प्रदेश स्तर पर भाव 6 नवंबर की रात जारी होंगे और 7 नवंबर को पोर्टल पर दिखेंगे। अंतर की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक से होगा।

क्या कह रहे अधिकारी

वही इछावर मण्डी प्रभारी सचिव बीएल त्यागी ने जानकारी देते हुए कहा की24 अक्टूबर से खरीदी चालू है, इसके 15 दिन बाद माडल भाव 7 नवंबर को आयेंगे, इसके बाद पता चलेगा की कौन कौन से किसान भांवतर योजना से लाभान्वित होंगे।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *