Breaking News

अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही

अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही

डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है जप्त किया गया

वर्तमान में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर इत्यादि के अवैध भंडारण के बारे में सतर्कता रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- इसी सतर्कता के चलते कल दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी हेमंत पांडेय को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड जावर से टीन(चद्दर) की गोदाम से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर आरोपी गणों के विरुद्ध मौके पर प्राप्त डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है जप्त किया गया तथा थाना जावर में अपराध क्रमांक 106/ 26 धारा 3/7 EC एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना मे लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी— 01.- दीपसिह पिता प्रहलाद सिह परिहार उम्र 42 साल नि. जरखी थाना सुंदर्शी जिला शाजापुर
फरार आरोपी- 01. जुगल जायसवाल नि. मालीपुरा आष्टा 02. यश जायसवाल नि. आष्टा

जप्त मशरूका— 4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 400000 रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32)

सराहनीय कार्य-उपुअ हेमंत पांडेय, उनि संतोष विश्वकर्मा, प्रआर 619 जस्सुलाल सोलंकी, आर 765 नरेन्द्र, आर 624 मनोज, आर 357 जितेन्द्र जमरे, आर 173 सुरेन्द्र जमरा, आर 219 अमित जमरे, आर 855 कमलेश पंवार, सैनिक 201 संतोष पोरवाल, सैनिक 168 राहुल परमार, सैनिक 1203 संतोष, सैनिक 132 यशवंत, सैनिक 13 गोपाल व थाना जावर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही ।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *