Breaking News

अपहरण की गई बेटियों का नहीं लगा अबतक सुराग

अपहरण की गई बेटियों का नहीं लगा अबतक सुराग

आदिवासी कोरकू समाज ने एस पी को दिया ज्ञापन

सीहोर/बिलकिसगंज, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। बिलकिसगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जामुन छापरी से अगवा की गई दो नाबालिक लड़कियों का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम बनी हुई है जबकि नाबालिक बच्चियों के परिजनों ने शंका के आधार पर संभावित आरोपियों के नाम के साथ एफ आई आर भी दर्ज कराई है।

नाबालिक बेटियों को तलाशने और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग को लेकर सोमवार को कोरकू आदिवासी समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला प्रमुख जगदीश कुशवाहा के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला को ज्ञापन दिया है।

इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला प्रमुख कुशवाहा ने बताया की लव जिहाद को अंजाम देने के लिए विशेष वर्ग के लोगों के द्वारा एक माह पहले जिले के बिलकिसगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जामुन छापरी से अगवा की गई दो नाबालिक लड़कियों का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम बनी हुई है ग्राम जामुन छापरी की दो बालिकाएं बीते 4 अक्टूबर से लापता है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बालिकाएं विशेष वर्ग के साथ बाइक पर कहीं जाती हुई दिखाई दी हैं। बालिकाओं के परिजनों के द्वारा उन्हें हर जगह तलाश गया है लेकिन बालिकाओं का कोई भी पता नहीं चल पा रहा है। बिलकिसगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है लेकिन वहाँ से भी कोई सूचना प्राप्त नहीं हो रही है जिस से संपूर्ण आदिवासी कोरकू समाज में आक्रोश बना हुआ है।

आदिवासी कोरकू समाज और विश्व हिंदू परिषद भयानद दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा उक्त बालिकाओं को जल्द से जल्द पता लगाकर कुशलता पूर्वक परिवारजनों को सौंपने की मांग जिला पुलिस अधीक्षक से की गई है। ज्ञापन देने वालों में देवीलाल पटेल, कमलेश चौहान,काशीराम मांझी,गुलाब सिंह पाव,सुनील बलदाऊ,अंकित सहित बड़ी संख्या में आदिवासी कोरकू समाज के ग्रामीण जन शामिल रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *