Breaking News

पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा क्षेत्र में मिला सिल्लियों का अंबार, वन विभाग की असफलता का खोला कारनामा

पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा क्षेत्र में मिला सिल्लियों का अंबार, वन विभाग की असफलता का खोला कारनामा

बुधनी में 600 सागौन की अवैध सिल्लिया जब्त,नर्मदापुरम वन विभाग की विशेष टीम ने की कार्यवाही

बुधनी/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

बुधनी/सीहोर।सीहोर जिले के दूरस्थ ग्राम सिलगहना में वन विभाग की टीम ने आज छापामार कार्रवाई की। इस दौरान नर्मदापुरम वन विभाग के विशेष उड़न दस्ते ने लगभग 600 सागौन की अवैध सिल्लिया जब्त कीं। यह कार्रवाई गोपनीय तरीके से की गई।

जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में घने जंगल हैं, जहां इमारती लकड़ी की अवैध कटाई और तस्करी की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। हालांकि, सीहोर का स्थानीय वन विभाग इन मामलों में अक्सर कार्रवाई नहीं करता है।

इसी पृष्ठभूमि में, सीसीएफ नर्मदापुरम अशोक कुमार के मार्गदर्शन में छापा मारी की गई।नर्मदापुरम वन विभाग द्वारा गठित विशेष टीम ने सिलगहना गांव में यह छापा मारा। यह गांव सीहोर जिला मुख्यालय से लगभग 138 किलोमीटर दूर स्थित है। जब्त की गई लकड़ी की मात्रा काफी अधिक बताई जा रही है।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *