Breaking News

अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

नवंबर माह में 2,58,305 रूपये कीमत की मदिरा जब्त, 129 प्रकरण कायम कर की गई कार्रवाई

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 04 दिसंबर, 2025

सीहोर।एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन रोक लगाने और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले की पुलिस द्वारा नवंबर माह में जिले के अनेक क्षेत्रों में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए सघन चेकिंग की गई और कार्यवाहियां भी की गईं।

पुलिस विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि नवंबर माह में अवैध मदिरा के विरूद्ध 129 प्रकरण कायम किए गए, जिनमें 2,58,305 रूपये कीमत की 581 लीटर मदिरा एवं 01 मोटर साइकिल जब्त की गई और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *