Breaking News

प्राचार्य ने दी धमकी साले कांग्रेसियों इस कॉलेज में प्रवेश कैसे किया

प्राचार्य ने दी धमकी साले कांग्रेसियों इस कॉलेज में प्रवेश कैसे किया

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने लगाए प्राचार्य पर आरोप

वृक्षारोपण कार्यक्रम रोकने पर बवाल, पीजी कॉलेज प्राचार्य पर SC छात्रों से अभद्रता व धमकी का आरोप

एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने प्राचार्य के खिलाफ एसपी को की शिकायत

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। मध्यप्रदेश एनएसयूआई द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान के तहत पीजी कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण करने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को कॉलेज प्रशासन द्वारा रोकने का मामला सामने आया है। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य पर अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि 6 जनवरी 2026 को वे शांति पूर्ण तरीके से वृक्षारोपण करने कॉलेज पहुंचे थे, लेकिन स्टाफ द्वारा कार्यक्रम रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इसी दौरान प्राचार्य ने अनुसूचित जाति के छात्रों को जातिगत गालियां दीं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से भी अभद्र व्यवहार किया। आवेदन के अनुसार प्राचार्य ने “कांग्रेसियों” कहकर अपमानित करते हुए कॉलेज में प्रवेश पर सवाल उठाए और जान से मारने की धमकी तक दी।

एनएसयूआई का कहना है कि कॉलेज परिसर में अन्य संगठनों द्वारा नियमित रूप से गैर-शैक्षणिक गतिविधियां की जाती हैं, जिन पर कोई रोक नहीं लगाई जाती, जबकि उनके सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम को रोका गया। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में अनधिकृत लोगों की आवाजाही आम है और रात के समय भी परिसर में गतिविधियां होती रहती हैं, जिसकी जांच सीसीटीवी कैमरों से की जा सकती है।

एनएसयूआई ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पीजी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *