Breaking News

रेहटी पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुदनी श्री रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक श्री राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।कार्यवाही का विवरण –दिनांक 07/01/2026 को प्र.आर. 182 महेन्द्र सिंह, हमराह आर.113 अभिषेक यादव, आर.562 संतोष कुमार एवं आर.891 के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना रेहटी से रवाना होकर कलवाना नहर के पास पहुंचे। सामने से आ रही एक कार को रोककर चेक किया गया। मुखबिर द्वारा कार क्रमांक MP04YC 2164 की पुष्टि की गई।कार चालक ने अपना नाम सौरभ यादववंशी पिता अशोक यादववंशी उम्र 22 वर्ष निवासी डिमावर, थाना भैरूंदा, जिला सीहोर बताया तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भोलाराम यादववंशी पिता राधाकृष्ण यादववंशी उम्र 26 वर्ष निवासी डिमावर, थाना भैरूंदा, जिला सीहोर बताया।कार की तलाशी लेने पर पीछे की डिक्की में कुल 09 पेटी शराब पाई गई, जिनका विवरण इस प्रकार है – • 06 पेटी देशी मदिरा लाल मसाला – 300 क्वार्टर (54 लीटर) • 03 पेटी ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब – 144 क्वार्टर (25 लीटर)कुल शराब – 79 लीटर 900 एमएलअनुमानित कीमत – • देशी मदिरा – ₹33,000/- • अंग्रेजी शराब – ₹24,480/-कुल कीमत – ₹57,480/-आरोपियों से शराब के परिवहन, रखने एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, जो प्रस्तुत नहीं कर सके।उक्त शराब तथा घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार क्रमांक MP04YC 2164 (अनुमानित कीमत ₹6,50,000/-) को समय 20:43 बजे पंचों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। कुल जप्त संपत्ति की कीमत ₹7,07,480/- है। इसके बाद आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया । तत्पश्चात दोनों आरोपियों को पंचों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया।आरोपीगण – 1. सौरभ यादववंशी पिता अशोक यादववंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी डिमावर, थाना भैरूंदा, जिला सीहोर 2. भोलाराम यादववंशी पिता राधाकृष्ण यादववंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी डिमावर, थाना भैरूंदा, जिला सीहोरसराहनीय भूमिका –उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कहारे, प्र.आर. 182 महेन्द्र सिंह, आर. अभिषेक यादव, आर. संतोष कुमार एवं आर. जितेन्द्र गौर की सराहनीय भूमिका रही।

About mp vishwas

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *