Breaking News

इछावर में बुलडोजर राज! 29 साल की लीज, 9 लाख का जिला उद्योग केन्द्र सीहोर से लोन…

इछावर में बुलडोजर राज! 29 साल की लीज, 9 लाख का जिला उद्योग केन्द्र सीहोर से लोन…

क्या अवैध तरीके से अजीज की दुकान ढहाई, 8 लोग हुए बेरोजगार……

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर। नगर में चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब प्रशासन की मनमानी और तानाशाही का उदाहरण बनती जा रही है। ताजा मामला अजीज खान के कृषि यंत्र निर्माण कारखाने का है, जिसे वैध दस्तावेज, 29 वर्षों की लीज और सरकारी ऋण के बावजूद बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

पीड़ित अजीज खान ने बताया कि उन्होंने जिला उद्योग केंद्र से 9 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसमें 2 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी भी स्वीकृत हुई थी। वे पिछले 2 वर्षों से हर माह 11,008 रुपये की किस्त नियमित रूप से जमा कर रहे थे।

इसके बावजूद बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के उनकी दुकान को अतिक्रमण का नाम देकर तोड़ दिया गया।

इस कार्रवाई से केवल अजीज खान ही नहीं, बल्कि उनके कारखाने में कार्यरत 8 कर्मचारी भी बेरोजगार हो गए, जिससे कई परिवारों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

अब सवाल यह उठता है कि —
यदि दुकान अवैध थी, तो 29 साल की लीज कैसे मिली?
सरकारी विभाग ने लोन और सब्सिडी क्यों दी?
और अब उसी दुकान को तोड़कर एक उद्यमी और 8 मजदूरों को कर्ज और बेरोजगारी में धकेलना क्या न्याय है?

क्या यह कार्रवाई गरीब और छोटे व्यापारियों को निशाना बनाने की साजिश है, जबकि बड़े अतिक्रमण और रसूखदारों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।

पीड़ित अजीज खान ने प्रशासन से न्याय, मुआवजा, पुनर्वास और कारखाने के पुनर्निर्माण की मांग की है। वहीं यह मामला अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अतिक्रमण नीति पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *