Breaking News

इंदिरा भील पुन: बनी समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष

इंदिरा भील पुन: बनी समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। भारतीय संविधान, समाजवादी विचारधारा, नितियों और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रति निष्ठा एवं व्यवहार को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव द्वारा श्रीमती इंदिरा भील को पुन: समाजवादी पार्टी का सीहोर जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है।

यह नियुक्ति इंदिरा भील की पार्टी के प्रति निष्ठा भावना एवं सीहोर जिले में पुरी ईमानदारी व जमीनी स्तर कड़ी मेहनत और सक्रीयता के देखते हुए की गई है। श्रीमति इंदिरा भील ने अपने पुन: मनोनयन पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो दायत्वि सौंपा गया है, उसका मैं पुरी ईमानदारी व मेहनत के साथ निर्वहन करूंगी और राष्ट्रीय/प्रदेश कार्यालयों द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशों का पालन करते हुए सीहोर जिले में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिये हर सम्भव प्रयास करुंगी। शीघ्र ही सीहोर जिले की चारों विधानसभाओं में बूथ स्तर पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जावेगा।

इंदिरा भील के पुन: मनोनयन पर उनके शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाऐं प्रेषित की है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से बाबुलाल भील, किशन मालवीय ग्रामीण अध्यक्ष, अम्बाराम मालवीय आष्टा तहसील महासचिव, मिश्रीलाल बारेला, आशाराम बारेला, प्रेमसिंह बारेला, अंतरिया बारेला आदि शामिल हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *