Breaking News

6 माह से अनुपस्थित शिक्षक पर कार्रवाई नहीं — क्या उच्च अधिकारी भी मिलीभगत में हैं?

6 माह से अनुपस्थित शिक्षक पर कार्रवाई नहीं — क्या उच्च अधिकारी भी मिलीभगत में हैं?

ज्वानिंग के 2 दिन बाद से बिना सूचना दिए सहायक शिक्षक मनोहर सिंह उईके लगातर अनुपस्थित

ई-अटेंडेंस प्रणाली का उपयोग ठप, जिम्मेदार चुप!

शासकीय प्राथमिक शाला कुल्हाड़ी, संकुल केन्द्र धामन्दा (इछावर)

धामन्दा/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

धामन्दा/इछावर।शिक्षा विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शासकीय प्राथमिक शाला कुल्हाड़ी में तैनात शिक्षक मनोहर सिंह उईके पिछले छह महीनों से लगातार अनुपस्थित हैं, फिर भी अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सवाल उठता है — आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह ढीठ शिक्षक?

इस विषय को लेकर छापरी ताल्लुक सरपंच सोहन मेवाड़ा ने संकुल प्राचार्य संकुल केन्द्र धामन्दा को भी अवगत कराया लेकिन कई कोई कार्यवाही नहीं हुई, कार्यवाही नहीं होने पर एसडीएम इछावर को भी अवगत कराया, आश्वासन दिया गया की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।इससे साफ झलकता है कि या तो उच्च अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं, या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत का खेल चल रहा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि विभाग द्वारा लागू की गई ई-अटेंडेंस प्रणाली का भी यहां उपयोग नहीं किया जा रहा। डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने के बावजूद अधिकारी ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच तक नहीं करते, जिससे ऐसी अनियमितताओं को खुली छूट मिल रही है।

शिक्षा की गुणवत्ता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। बच्चे शिक्षकविहीन कक्षाओं में भटक रहे हैं, और अधिकारी कुर्सियों पर मौन साधे बैठे हैं।

ग्रामीण अब यह जानना चाहते है —

क्या शिक्षक की अनुपस्थिति पर कार्रवाई से किसी को बचाया जा रहा है?
क्या उच्च अधिकारी भी इस पूरे खेल में साझेदार हैं?

यदि विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो यह मामला न केवल जनता के आक्रोश का कारण बनेगा, बल्कि शिक्षा विभाग की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा।

ज्वाइनिंग के 2 दिन बाद से ही
बिना सूचना दिए निरंतर शिक्षक मनोहर सिंह उईके अनुपस्थित है।

पुष्पा बाधम
प्रधान अध्यापक
शासकीय प्राथमिक शाला कुल्हाड़ी, संकुल केंद्र धामंदा

28/06/2025 से बिना सूचना दिए निरंतर शिक्षक मनोहर सिंह उईके अनुपस्थित है। हमने उन्हें एक दो बार नोटिस भी घर पहुचाया है,28/06/25 निरंतर अनुपस्थित होने के कारण उनका वेतन भी नही दिया जा रहा है।

ए. के. सोनी
प्राचार्या
संकुल केन्द्र धामन्दा,जन शिक्षा केंद्र इछावर (सीहोर)

बिना सूचना दिए निरंतर शिक्षक मनोहर सिंह उईके अनुपस्थित है, उनकी वेतन की जानकारी बीईओ ऑफिस से मिलेगी।

सुभाष दुबे
बीआरसीसी,इछावर

अभी सीहोर मीटिंग में है, सोमवार को इस मामले में आपको पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।

मानसिंह नेटी
बीईओ,इछावर

बीआरसीसी को निर्देशित किया जाएगा एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्वाति मिश्रा
एसडीएम,इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

🚨 रेत माफिया की रफ्तार ने उजाड़ा परिवार: पति की मौत,

पत्नी हुई अपाहिज; अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही शर्मिला सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *