Breaking News

सुख समृद्धि देने हाथी पर सवार होकर आवेंगी मातारानी , पूरे नौ दिन के नवरात्र ,पंडित शर्मा।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा।

सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क,9200718280

बाला जी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा के अनुसार इस बार नवरात्र की शुरुआत रविवार को चित्रा नक्षत्र में हो रही है।

श्रीमद् देवी भागवत की मान्यता के अनुसार रविवार को नवरात्र आरंभ होने पर मां दुर्गा का वाहन हाथी माना जाता है।

हाथी पर सवार होकर मां का आगमन सुख-समृद्धि, आर्थिक प्रगति और कल्याण का सूचक माना गया है। साधना और उपासना करने वाले भक्तों के लिए भी यह नवरात्र विशेष फलदायी मानी जा रहा है। श्रीमद् देवी भागवत के अनुसार नवरात्र के आरंभ वाले दिन, जो वार होता है उसी के आधार पर मां के वाहन का निर्धारण होता है।

धार्मिक मान्यता में हाथी को स्थायित्व, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना गया है।

इस बार रविवार होने के कारण मां का वाहन हाथी रहेगा। धार्मिक मान्यता में हाथी को स्थायित्व, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना गया है। इसलिए इस बार का नवरात्र सुख-समृद्धि की दृष्टि से अनुकूल और कल्याणकारी माना जा रहा है। पंडित शर्मा ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस अवधि में आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के साथ कुछ क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति भी बन सकती है। भारतीय निर्यात नीति और उससे जुड़े आर्थिक पक्षों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता अनुभव हो सकती है।

नौ दिन का रहेगा नवरात्र पर्वकाल
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।

पंडित शर्मा ने बताया कि इस बार किसी भी तिथि का क्षय नहीं होने से नवरात्र पूरे नौ दिन के रहेंगे।

साधकों और उपासकों के लिए यह विशेष महत्व रखता है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व विशेष अनुष्ठान, साधना और संकल्पों की पूर्णता के लिए महत्वपूर्ण कालखंड माना जाएगा। नवरात्र के नौ दिनों में गृहस्थ कुल परंपरा अनुसार देवी की पूजा अर्चना करते हुए व्रत का नियमन करेंगे।

विशिष्ट योगों की साक्षी रहेगी खास
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
पंडित शर्मा ने बताया कि नवरात्र में देवी साधना के लिए योगों का विशेष महत्व है। इनमें अमृत सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि व रवियोग विशेष माने गए हैं। इस बार नवरात्र के नौ दिन में 14 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि पर अमृत सिद्धि योग, 18 अक्टूबर को सप्तमी तथा 19 अक्टूबर को महाअष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग विद्यमान रहेगा। खास बात यह है कि इन तिथियों में रवियोग का संयोग भी रहेगा। इन शुभ योगों में साधना,आराधना के साथ भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन, आभूषण, वस्त्र आदि की खरीदारी भी की जा सकती है।।।।।। ll

पंडित सौरभ गणेश शर्मा ll ज्योतिषाचार्य ll बाला जी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र शास्त्री कॉलोनी स्टेशन रोड सीहोर ।9229112381

About राजेश माँझी

Check Also

माँझी जनजाति के अध्ययन पर उठे सवाल, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

8 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई सीहोर, एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 सीहोर।सीहोर- माँझी जनजाति के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *