Breaking News

एसपी ने किया इछावर थाना का आकस्मिक निरीक्षण

एसपी ने किया इछावर थाना का आकस्मिक निरीक्षण

दिए आवश्यक निर्देश

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने इछावर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान थाने की व्यवस्थाओं को देखकर संतुष्ट हुए और जरूरी दिशा निर्देश थाना प्रभारी बृजेश कुमार को दिए इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए शुक्ला ने बताया कि साल का अंतिम माह चल रहा है जिसकी वजह से कानूनी व्यवस्थाएं व्यवस्थित संचालित हो और पुराने कैसे कोई पेंडिंग ना छूटे इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और नागरिको को समय-समय पर जागरूक करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए, और कहा की कोई भी संदिग्ध स्थिति दिखे तो पुलिस को तत्काल सूचना दे जिससे सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनाई जा सके ।इस अवसर पर एसडीओपी दीपक कपूर, थाना प्रभारी बृजेश कुमार, जनार्दन मिश्रा, मनोज गोस्वामी, ओमप्रकाश मालवीय, एएसआई खुशीलाल,विक्रम सिंह ठाकुर, आरक्षक नरेन्द्र जाट के साथ बड़ी संख्या में नगर एवं ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे ।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …