Breaking News

दहशत में उपभोक्ता, गनमैन के साथ लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर – कांग्रेस ने गनमैन को पहनाई माला, दी समझाइश

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।नगर सहित ग्रामीण इलाकों में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी और डर का माहौल है। स्थिति यहाँ तक पहुंच गई है कि बिजली विभाग की टीम गनमैन के साथ घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर लगा रही है। इससे उपभोक्ता दहशत में हैं और कई जगह विरोध की स्थिति बनी हुई है।

सीहोर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम के साथ मौजूद गनमैन को फूलों की माला पहनाई और शांति से समझाइश दी कि आम जनता से इस तरह भय का वातावरण बनाकर काम करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। कांग्रेस ने कहा कि यदि उपभोक्ता सहमत नहीं हैं तो उनके ऊपर दबाव डालकर मीटर लगाना गलत है।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पारदर्शी और सहमति के आधार पर की जाए। जबरदस्ती और हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी जनता को डराने का कार्य करती है, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्यशैली नहीं बदली गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *