सीहोर-इछावर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, 6-7 घायल

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज, संपर्क 9200718280
सीहोर/इछावर। सीहोर-इछावर स्टेट हाईवे पर भाऊखेड़ी ग्राम जोड़ से पालीवाल नर्सरी के बीच रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार या अनियंत्रित बड़े वाहन ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में करीब 6 से 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं आष्टा निवासी सुनील परमार की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि की जा रही है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज