Breaking News

कालापीपल में आस्था का महासंगम: शिव महापुराण कथा से बह रही भक्ति और ज्ञान की अविरल धारा

कालापीपल में आस्था का महासंगम: शिव महापुराण कथा से बह रही भक्ति और ज्ञान की अविरल धारा

काला पीपल/शाजापुर: एमपी विश्वास न्यूज

शाजापुर।कालापीपल नगर की दुर्गा कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 7 में इन दिनों धर्म, भक्ति और सनातन संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिल रही है। भागवत आचार्य पंडित बसंत कृष्ण जी के पावन मुखारविंद से आयोजित शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।

यह धार्मिक अनुष्ठान 12 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं। कथा के माध्यम से भगवान शिव के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों, वैराग्य, करुणा एवं सनातन संस्कृति के गूढ़ रहस्यों का सरल, सारगर्भित एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है।

कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर आध्यात्मिक शांति की अनुभूति कर रहे हैं। आचार्य पंडित बसंत कृष्ण जी ने कथा की कवरेज को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि समाज को सत्य, संस्कार और सकारात्मक दिशा देने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्यों एवं नगरवासियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ है। शिव महापुराण कथा के माध्यम से कालापीपल नगर धर्ममय माहौल से सराबोर नजर आ रहा है।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *