एमपी के सीहोर में शराबबंदी लागू होने पर नाच उठे किसान,डांडिया नृत्य कर मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
सीहोर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर।प्रमुख धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी की घोषणा पर किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा सहित ग्रामीणजनों ने किया प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त

सीहोर। मध्य प्रदेश सरकार ने 17 धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी की घोषणा किये जाने पर सैकड़ों ग्रामीण किसानों ने मिलकर किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा ग्राम चंदेरी के नेतृत्व में ग्रामीण किसानों ने मिलकर भोजनगर मंदिर पर एकत्रित होकर ग्राम चंदेरी, बिलकिसगंज, रामाखेड़ी, देवरिया के ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी लागू करने से श्रद्धालुओं को तो राहत मिलेगी ही साथ ही स्थानीय जनता को भी लाभ होगा। क्योंकि शराब पीने से कई घर बर्वाद हो जाते हैं। कई लोग आत्महत्या व शराब के दुष्प्रावों के शिकार हो जाते है। शराब के कारण कई धार्मिक स्थलों पर लड़ाई झगड़े से भी राहत मिलेगी। शराबियों के कारण कई गांवों में विवाद उत्पन्न होते थे। साथ ही कई महिलाएं विधवा हो गई। अब शराब से पीडि़त परिजनों को राहत मिलेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिसका ग्रामीण जनता महिलाओं ने मिलकर निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है। साथ ही एम.एस.मेवाड़ा ने मांग की है कि धार्मिक स्थानों में गणेश मंदिर सीहोर, सीहोर के कुबरेश्वर धाम पर भी शराब बंदी लागू की जाए।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज