दिन-रात श्रद्धालुओं को 20 क्विंटल निशुल्क रूप से किया जाएगा पोहे-नाश्ते का वितरण
25 एकड़ से अधिक स्थान पर कथा के भव्य पंडाल और 11 एकड़ से अधिक में भोजनशाला
सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 25 फरवरी से होने वाले भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन हर साल की तरह इस साल पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में किया जा रहा है। विठलेश सेवा समिति, जिला प्रशासन, ग्रामीण और शहरी समाजसेवियों के अलावा जनप्रतिनिधियों के द्वारा यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था की है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था के लिए गुरुदेव की प्रेरणा से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से करीब 2000 हजार से अधिक सेवादार व्यवस्था के लिए आए है।
इसके अलावा पुलिस प्रशासन के द्वारा तीन हजार से अधिक पुलिस का बल महोत्सव में अपनी सेवा देने के लिए तत्पर है। पुलिस के जवानों के अलावा एक दर्जन से अधिक विभागों के आला अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों को कुंभ की तर्ज पर व्यवस्था की गई है।

गत दिनों शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के समाजसेवी संगठनों, संस्थाओं के अलावा जनप्रतिनिधियों ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के सत्कार आदि की व्यवस्था करने की बात कही थी, उसी के हिसाब से शहरी क्षेत्र में भोजन के स्टाल लगाए जाऐंगे। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में सेवा देने के लिए सेवादार, रसोई बनाने वाले आ गए है। कथा मंगलवार से होने वाली है, लेकिन रविवार से ही बड़ी संख्या में पंडाल में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं के लिए समिति की नगर इकाई के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।

आधुनिक रसोई के अलावा करीब 11 एकड़ में अन्य भोजनशाला का किया निर्माण यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को नियमित रूप से भोजन प्रसादी के अलावा पेयजल के लिए समिति की ओर से आधुनिक रसोईघर के अलावा कथा पंडाल के पीछे भी करीब 11 एकड़ में अनेक पंडाल लगाकर लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। रविवार को भी हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।
जिला प्रशासन, विठलेश सेवा समिति ग्रामीण इकाई और नगर इकाई के अलावा सभी सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आगामी रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियां पूरी की जा रही है। रविवार को धाम पर करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालु को विठलेश सेवा समिति के सेवादारों के द्वारा दाला-चावल, रोटी और हलवा, मिक्चर और नुक्ती आदि की प्रसादी का वितरण समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा आदि ने किया।आधुनिक रोशनी से सराबोर रहेगा
कुबेरेश्वेर धाम यहां
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को समिति के द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। रुद्राक्ष महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार से किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रतिदिन सुबह शिवलिंग का अभिषेक, दोपहर में कथा और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
इस दौरान भजन गायक और कलाकार अपनी सुंदर प्रस्तुति प्रदान करेंगे। एक मार्च को भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसके अलावा रात्रि में नियमित रूप से उत्तराखंड, मुंबई, दिल्ली और इंदौर से आने वाले कलाकारों के द्वारा भगवान शिव की लीलाओं की झलक दिखाई जाएगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कानून व शांति व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुलिस बल की ड्यूटी की तैयारियां की है। इसके अलावा कुबेरेश्वरधाम पर पर्याप्त पार्किंग के लिए स्थान, वाहनों के आवागमन, बैरिकेटिंग, आने वाले श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य समुचित व्यवस्थाएं कराई जा रही है। जिससे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज