मध्य प्रदेश में एक बार फिर थोकबंद आईएएस अफसरों के तबादले एमपी में 42 आईएएस अफसरों के तबादले: 12 जिलों के कलेक्टर बदले; मुख्यमंत्री के दो सचिव इधर से उधर
सीहोर एजेंसी, एमपी विश्वास न्यूज
मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईएएस अफसरों के थोकबंद तबादले हुए हैं। सोमवार रात को सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 42 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए।आदेश में मुख्यमंत्री के दो सचिव को भी इधर से उधर किया गया है। 12 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा पर जाने से पहले तबादले को हरी झंडी दी है।राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।इन दो सचिव मुख्यमंत्री का ट्रांसफरसचिव, मुख्यमंत्री, भरत यादव को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल बनाया गया है। सचिव, मुख्यमंत्री, अविनाश लवानियो को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर बनाया गया है। वहीं आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण सिबि चक्रवर्ती को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।





एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज