
सरकारी स्कूल में शिक्षक चलाते हैं मोबाइल,बच्चो की पढ़ाई भगवान भरोसे
शा.प्रो.प्रा.शाला सेन्धोंखेड़ी, जन शिक्षा केंद्र सेमली जदीद,ब्लाक शिक्षा केन्द्र इछावर

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर। ब्लॉक शिक्षा केंद्र इछावर के अन्तर्गत जन शिक्षा केंद्र सेमली जदीद में आना वाला शा.प्रो.प्रा.शाला सेन्धोंखेड़ी में शिक्षक की बड़ी लापरवाही देखने को मिली।एमपी विश्वास न्यूज की टीम जब स्कूल पहुंची तो शिक्षक लक्ष्मी नारायण सेन कक्षा में मोबाइल में वीडियो देख रहे थे एवं बच्चे इधर उधर घूम रहे थे। वही प्रधान अध्यापक भी स्कूल में नहीं थे। बाद में शिक्षक द्वारा फोन लगाकर प्रधान अध्यापक को स्कूल में बुलाया गया।
बता दे कि आरटीई के तहत स्कूल में मोबाइल चलाना नियमित रूप से अनुमति प्राप्त नहीं है. हालांकि, शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास या किसी खास काम के लिए मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करने की अनुमति है. वहीं, छात्रों को टीचर की अनुमति से पढ़ाई के लिए मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करने की अनुमति है.
शा.प्रो.प्रा.शाला सेन्धोंखेड़ी में 2 शिक्षक पदस्थ है।प्रधानाध्यापक सरवन सिंह और शिक्षक लक्ष्मी नारायण सेन। प्रधानाध्यापक द्वारा जानकारी दी गई की स्कूल में कुल 14 बच्चे दर्ज हैं।
मैं बावड़ियां गया था,प्रोजेक्ट कार्य के पेपर निकलवाने।आरटीई के तहत कक्षा में मोबाइल देखना प्रतिबंधित है
प्रधान अध्यापक सरवन सिंह
बार बार निर्देश देने के बाद भी पालन नही किया जा रहा। पहले भी निर्देशित किया गया की कक्षा में मोबाइल चलाना प्रतिबंधित है।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज