Breaking News

आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता,

आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता,

विधानसभा क्षेत्र के 06 स्कूलों के लिए अतिरिक्त कक्ष, लैब, लाइब्रेरी, बाउंड्री वॉल आदि कार्य के लिए 688.35 लाख रुपए हुए स्वीकृत

आष्टा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में चुने जाने के बाद से ही लगातार आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आष्टा से भोपाल तक सतत संघर्ष और प्रयासरत रहते हैं । उन्हीं के प्रयासों एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आशीर्वाद से बिगत दो वर्षों में आष्टा विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात विकास के रूप में मप्र सरकार से प्राप्त हुई है ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयासों एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आशीर्वाद से एक बार फिर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 06 ग्रामों के हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूलों के लिए 688.35 लाख रुपए अतिरिक्त कक्ष निर्माण, लाइब्रेरी, लैब,टॉयलेट ब्लाक निर्माण,बाउंड्री वाल निर्माण सहित अन्य सिविल कार्य हेतु स्वीकृत किए गए । उक्त स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है ।

विधायक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी अनुसार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के ठोस प्रयासों से आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिद्धिकगंज,धुराडा कलॉ, खड़ी, कुरावर,मेहतवाड़ा एवं लोरस कला के हायर सेकेंडरी स्कूल एवं हाई स्कूल में 14 अतिरिक्त कक्ष, 14 लेब,चार लाइब्रेरी,पांच विद्यालयों में बाउंड्री वॉल एवं तीन विद्यालयों में टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण के साथ अन्य सिविल कार्यो के निर्माण के लिये 688.35 लाख की स्वीकृति के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है । उक्त स्वीकृति की खबर के बाद सभी ग्राम पंचायतो के सरपंच गणों, जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षो द्वारा उक्त कार्यों की स्वीकृति के प्रति विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का आभार व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त कर धन्यवाद प्रेषित किया है ।

About राजेश माँझी

Check Also

पोषण, गुणवत्ता और स्वाद की हुई परख: इछावर में कुक कम हेल्पर कुकिंग प्रतियोगिता,

दुर्गपुरा अनुज स्व-सहायता समूह प्रथम इछावर | एमपी विश्वास न्यूज इछावर।प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *