कांग्रेस ने हाजी अकबर खान के निज निवास पर पहुंचकर पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत
ब्रिजिशनगर ब्लॉक के हाजी अकबर खान पत्नी सहित अपने धार्मिक यात्रा हज से सफलतापूर्वक लौटने पर किया स्वागत

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इच्छावर विधानसभा क्षेत्र ब्रिजिशनगर ब्लॉक के हाजी अकबर खान साहब सह पत्नी अपने धार्मिक यात्रा हज सफलतापूर्वक संपन्न करके वापस अपने घर लौटे।

इस अवसर पर कांग्रेस के दिग्गजों सहित ब्लॉक अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने किया पुष्प माला पहनाकर स्वागत।पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजीव गुजराती, ब्लाक अध्यक्ष ब्रिजिशनगर घनश्याम पटेल,अध्यक्ष अनुसूचित जाति महेश राठौर,सहकारिता के नेता रतन सिंह मेवाड़ा,मंडल अध्यक्ष ब्रिजिशनगर पप्पू भाई, गोविन्द दादा जायसवाल, आजाद राजपूत एवं छात्र संघ के नेता मनीष मेवाडा, लाडसिंह मालवीय,दयाराम मीणा,बालकृष्ण सगवालिया सभी कार्य कर्ता मौजूद रहे।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज