Breaking News

थाना मण्डी पुलिस की बड़ी सफलताः– 48 घंटे के अंदर लूट के अज्ञात लुटेरों को किया गिरफ्तार

थाना मण्डी पुलिस की बड़ी सफलताः– 48 घंटे के अंदर लूट के अज्ञात लुटेरों को किया गिरफ्तार

माल-मशरूका एक रियलमी कंपनी का मोबाईल, 7200/- रूपये नकदी जब्त।

सीहोर।एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।घटना का संक्षिप्त विवरण :-दिनांक 03.12.2025 को सूचनाकर्ता अर्जुन मालवीय ने बताया कि 02 अज्ञात व्यक्तियों ने कुबेरेश्वरधाम के पास बस में आवाज देकर सूचनाकर्ता एवं उसके मित्र को नीचे उतारा तथा बस को रवाना कर पीड़ितों को एक निर्माणाधीन इमारत के पीछे ले जाकर मारपीट की तथा सूचनाकर्ता की जेब से ₹30,000/- एवं रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जबरदस्ती छीन लिया, जिस पर थाना मण्डी ने तत्काल अपराध क्रमांक 370/25, धारा 309(6) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मण्डी, निरीक्षक सुनील मेहर व टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लूट के अज्ञात लुटेरों को आज़ाद नगर एवं खजराना, इंदौर से हिरासत में लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:- मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लूट के अज्ञात लुटेरों को गिरफ्तार कर, माल-मशरूका एक रियलमी कंपनी का मोबाईल, 7200/- रूपये नकदी, घटना में प्रयुक्त पाईप जप्त किया गया एवं मोटर सायकिल जप्ती हेतु आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पुलिस रिमाण्ड हेतु पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

  1. मोहम्मद मोहसिन पिता मोहम्मद शकील, निवासी – तमन्ना सर्विस सेंटर के पास, खजराना, इंदौर (म.प्र.)
    पूर्व के अपराध-
    A. अप.क्र.525/2021 धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट, थाना तैजाजी नगर इंदौर
    B. 244/2023 धारा 13 पब्लिंक गैम्बिग एक्ट थाना खजराना इंदौर।
  2. आदिल पठान पिता युसुफ पठान, उम्र 21 वर्ष, निवासी – 64 अंसारी बाग, मस्जिद वाली गली, पालदा, इंदौर, थाना भंवरकुआ, जिला इंदौर (म.प्र.)
    पूर्व के अपराध-
    A. अपराध क्रमांक 655/2025 धारा 309(4), 309(6),311 बीएनएस, थाना भंवरकुआ इंदौर। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस टीम के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा

पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:- निरीक्षक सुनील मेहर, उनि. राकेश कुमार पंथी, सउनि. जगदीश मर्सकोले, प्रआर 140 उमेश वर्मा, प्रआर 569 सचिन सिंह जाट, प्रआर 258 शैलेन्द्र सिंह (साइबर सेल), आर 736 नेपाल सिंह,आर 664 कृष्णपाल सिंह, आर चालक 309 अबू सूफ़ियान।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *