
इछावर थाना अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सेमली जदीद, सीएम राइस स्कूल इछावर,गांव दिवाडिया,नादान पुलिस ने साइबर अपराधो की दी जानकारी।


1 फरवरी (सेफर इंटरनेट डे) से 11 फरवरी साइबर फ्राड को रोकने सेफ क्लिक नाम से पुलिस चला रही अभियान
सेफ क्लिक प्रदेश पुलिस का जन संवाद साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम
इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर। मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक के अंतर्गत आज दिनांक को इछावर थाना पुलिस द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सेमली जदीद में साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी गई एवं साइबर संबंधित अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गई। सेफ क्लिक अभियान के माध्यम से सीएम राइस स्कूल इछावर में भी पुलिस द्वारा साइबर अपराधो से बचने की जानकारी दी गई। गांव दिवाडिया,नादान, लसुड़िया कंगार,मोगरा में भी जानकारी दी गई।साइबर अपराध से बचने हेतु इंटरनेट व सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम फेसबुक जीमेल व अन्य प्रचलित वेबसाइट की तरह हुबहू दिखने वाली वेबसाइट पर सीधे लॉगिन ना करें। वह उनके उपयोग करते समय सावधानी रखें।यह अभियान आज 1 फरवरी (सेफर इंटरनेट डे) से 11 फरवरी तक चलेगा, जिसके तहत पुलिस विभाग अलग अलग कार्यक्रमों के जरिए लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अवेयर करेंगे. इस अभियान के तहत सभी जिलों में स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को साइबर सुरक्षा से अवगत कराया जाएगा.
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज