Breaking News

आकाशीय बिजली का कहर: सिराड़ी में 18 वर्षीय युवक झुलसा मौत, वही लसुड़िया गोंडी में 20 वर्षीय युवक की मौत

सीहोर/इछावर: एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क: 9200718280

सीहोर/इछावर।इछावर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ही दिन में क्षेत्र के दो गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।

ग्राम सिराड़ी निवासी 17-18 वर्षीय पवन मालवीय पिता राधेश्याम मालवीय खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां सिविल अस्पताल इछावर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, सिराड़ी की घटना के कुछ समय बाद ग्राम लसुड़िया गोंडी में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक और हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय भरत जांगड़ा अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन और ग्रामीण तत्काल भरत को उपचार के लिए बिलकिसगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक ही क्षेत्र में लगातार हुई इन दो घटनाओं के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है। प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम, गरज-चमक और बारिश के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

About राजेश माँझी

Check Also

वनग्राम सेवनिया परिहार पहुंचे प्रमुख सचिव वन, विकास कार्यों और राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया का लिया जायजा

वनाधिकार दावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं सीहोर/वीरपुरडैम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *