Breaking News

इछावर जल संसाधन उपसंभाग: अधिकारी और इंजीनियर केवल नाम के लिए, 29 तालाब संकट में

इछावर जल संसाधन उपसंभाग: अधिकारी और इंजीनियर केवल नाम के लिए, 29 तालाब संकट में

29 तालाब के मालिक लापता, सूना पड़ा जल संसाधन उपसंभाग कार्यालय,इछावर

अधिकारी भोपाल से इछावर करते हैं अपडाउन, सरकारी आवास में लगे कई दिनो से ताले

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर, सीहोर (म.प्र.):

इछावर।इछावर जल संसाधन उपसंभाग में पांच लोगों का स्टाफ है, लेकिन अधिकारी और इंजीनियर स्थानीय कार्यालय में नहीं रहते। एकमात्र एसडीओ सप्ताह में मात्र दो दिन ही आते हैं, बाकी समय भोपाल से अप-डाउन रिपोर्टिंग में फंसे रहते हैं। इंजीनियरों की स्थिति भी इससे अलग नहीं है।

इछावर क्षेत्र के 29 तालाबों की देखभाल इस स्टाफ की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार लापरवाही और अनुपस्थिति के कारण जलाशयों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। स्थानीय जनता और कर्मचारी कहते हैं कि अधिकारियों की गैरमौजूदगी से जल परियोजनाओं की निगरानी पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि सरकारी आवास का उपयोग भी नहीं हो रहा, जबकि अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर रहकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। विभाग ने अब तक इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई या स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

स्थिति गंभीर: आगे चलकर इछावर के तालाबों और जल परियोजनाओं की इस लापरवाही ने क्षेत्र में जल संकट की आशंका बढ़ने की संभावना है।

About राजेश माँझी

Check Also

गांव-गांव पहुंचा बिजली विभाग, सेमली जदीद में लगा ‘सम्पर्क समाधान अभियान’ शिविर

5 गांवों के ग्रामीणों और किसानों की विद्युत समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण इछावर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *