Breaking News

कक्षा 5 और 8वीं की वार्षिक परीक्षाऍ प्रारंभ होकर 5 मार्च को समाप्त होगी

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर,24 फरवरी,2025

राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। प्रदेश की समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त आशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ डाईस कोड प्राप्त मदरसों में वार्षिक परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होंगी। सत्र 2024-25 की यह परीक्षाएँ 5 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा की व्यवस्था को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आवश्यक निर्देश जारी किये हैं।

कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा का पहला प्रश्न-पत्र 24 फरवरी को होगा और अंतिम प्रश्न-पत्र एक मार्च 2025 को होगा। प्रश्न-पत्र निर्धारित समय-सारणी के अनुसार दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक होगा। कक्षा 8वीं की परीक्षा का प्रश्न-पत्र 24 फरवरी को और अंतिम प्रश्न-पत्र 5 मार्च 2025 को होगा।

दिशा-निर्देश

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य शिक्षा केन्द्र ने परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला कलेक्टर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। निर्देशों में कहा गया है कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रावधान अनुसार नि:शक्त विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाये। परीक्षा की समय-सारणी की जानकारी शालाओं को भी भेजी गयी है। खास बात यह है कि विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र स्कूल के 3 किमी के दायरे में ही रहेंगे। ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने में सहूलियत हो। जिले के कुल 46855 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …