आंगनबाडी कार्यकर्ता को ही बना दिया भाजपा कार्यकर्त्ता
भाजपा में कार्यकर्ताओं की कमी, सरकारी कर्मचारियों को ही बना दिया उपाध्यक्ष जो कि हास्यप्रद और शर्मनाक है:- राजीव गुजराती,ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, सीहोर

सीहोर | एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर नगर भाजपा की कार्यसमिति सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति द्वारा घोषित कार्यसमिति में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूची में श्रीमती अर्चना लखन चौरसिया को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है, जो महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत हैं।
इस निर्णय को लेकर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम न केवल हास्यास्पद है, बल्कि संगठन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज