Breaking News

विधायक, कलेक्टर और एसपी ने नर्मदा घाट एवं सीएम राइज स्कूल का किया निरीक्षण

विधायक, कलेक्टर और एसपी ने नर्मदा घाट एवं सीएम राइज स्कूल का किया निरीक्षण

ग्राम जैत पहुंचकर ग्रामीणों से किया जनसंवाद

सीहोर एजेंसी, एमपी विश्वास न्यूज सीहोर, 02 जनवरी, 2025

बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने ग्राम जैत में नर्मदा तट पर निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रवीण सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूरा करने तथा पुताई के संबंध में निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर सिंह ने घाट पर स्वच्छता बनाये रखने के लिए सफाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम जैत में विकास कार्यों का निरीक्षण किया एवं बैठक कर ग्रामीण जनों से जनसंवाद किया और उनकी स्थानीय समस्याएं सुनीं। कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सभी स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।विधायक रमाकांत भार्गव, कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं दीपक कुमार शुक्ला ने शाहगंज के ग्राम महोडिया में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय समय-सीमा में सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी दीपक कुमार शुक्ला, एसडीएम डीएस तोमर, जनपद सीईओ देवेश सराठे, अतिरिक्त तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा, नायब तहसीलदार रीतेश जोशी एवं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …