
सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही धनतेरस से लेकर भाई दूज तक पड़ने वाले पांच प्रमुख पर्वों की तारीख और पूजा के शुभ समय को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ जाती है। इसे दूर करते हुए बाला जी ज्योतिष अनुसंधान एवं परामर्श केंद्र सीहोर के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा ने बताया है साल 2026 में दीपोत्सव के दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी यानी रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इन सभी त्योहारों की पूजा के लिए तिथि के साथ-साथ शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। कहीं प्रदोष काल में पूजा का विधान है, तो कहीं अभ्यंग स्नान और द्वितीया तिथि के समय का महत्व होता है। ऐसे में पंचांग के अनुसार सही तारीख और पूजा का समय जानना जरूरी है। पूजा-पाठ के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज