Breaking News

टुक टुक टी स्टाल,मेवाड़ा टी स्टाल एवं माँ भगवती बीकानेर मिष्ठान भंडार अन्य प्रतिष्ठान इछावर में की खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई

टुक टुक टी स्टाल,मेवाड़ा टी स्टाल एवं माँ भगवती बीकानेर मिष्ठान भंडार अन्य प्रतिष्ठान इछावर में की खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई

खाद्य विभाग ने कई मिठाई होटल दुकानों पर की कार्रवाई

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।नगर की कई मिठाई दुकान एवं होटल एवं नाश्ता की दुकानों की आए दिन शिकायत मिल रही थी। शिकायत के बाद मंगलवार को खाद्य विभाग आपूर्ति अधिकारी प्रकाश यादव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपाली काँगे ने नगर इछावर के होटलो/ प्रतिष्ठानों की दल बनाकर जाँच की गई जिसमें टुक टुक टी स्टाल,मेवाड़ा टी स्टाल एवं माँ भगवती बीकानेर मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई की किया गया। दोनों रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग और खाने में उपयोग की जाने वाली मिठाई रबड़ी, एवं अन्य सामग्री के सैंपल लिए गए और प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर को भेजा गया है इस कार्यवाही से नगर के मिठाई एवं चाय नाश्ता एवं पेट्रोल डीजल के दुकानदारों में मचा हड़कंप कई दुकान की शटर बंद कर दुकानदार गायब रहे।

इधर आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि सीहोर कलेक्टर सर के निर्देशन पर इछावर की दुकानों पर कार्रवाई चल रही है।बीते सप्ताह भी हमने कार्रवाई की थी और आगे भी लगातार कार्यवाही कर रहे हैं जिनका प्रतिवेदन जिलाधिकारी को भेज रहे हैं।

प्रकाश यादव

खाद्य आपूर्ति अधिकारी इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …