भूसा मशीन से हो रही आगजनी की घटना


इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
इछावर। इछावर तहसील मुख्यालय से क़रीब 7 किलोमीटर दूर ढाबला माता गांव में लगी आग। घटना रविवार दोपहर 12.30 बजे की है।रिटायर्ड शिक्षक बहादुर सिंह परमार के खेत में भूसा बनाने की मशीन चल रही थी। उसी समय मशीन के गर्म होने से चिंगारी निकली। और भूसे की ट्रॉली में आग लग गई। जिससे भूसे से भरी ट्रॉली पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई। मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड, पंप स्प्रे के सहयोग से आग पर जल्द काबू पाया गया नही तो आसपास की कई रकबे की खड़ी गेंहू की फ़सल जलकर खाक हो जाती। वही आगजनी से 2 लाख से 3 लाख का नुकसान हुआ।
वही ग्राम के सरपंच रामबाबू ठाकुर, जनपद सद्स्य प्रीतिनिधि ऐलम परमार एवं अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अभी दिन में बिजली कटौती की जा रही है, लेकिन आगजनी जैसी घटना होती है तो कुएं से पानी निकालने के लिए मोटर की जरूरत पड़ती है, कटौती के कारण मोटर नही चल पाती तो आग कैसे बुझा पाएंगे। क्योंकि की बगैर बिजली के मोटर पंप नही चला सकते। इतने में भीषण हादसा होने की संभावना बनी रहती हैं।

सीहोर जिले में आए दिन आगजनी की घटना घट रही है। कभी हार्वेस्टर के कारण आगजनी, कभी बिजली के झूलते तारो के कारण, कभी भूसा मशीन के कारण आगजनी। आखिर आगजनी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। किस प्रकार आगजनी की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।आगजनी की घटनाएं कम हो इस उद्देश्य से बिजली विभाग ने दिन में कटौती चालू कर रखी है, वही गेंहू की नरवाई जलाने पर भी कलेक्टर ने जुर्माना घोषित किया है।इन सभी प्रयासों के बाद भी आगजनी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज