Breaking News

सरपंच पति की दबंगई से शासन प्रशासन नतमस्तक

नारी सशक्तिकरण: पंचायतों में की जा रही अनदेखी

इछावर।ग्राम पंचायत बिशन खेड़ी के सरपंच पति जितेंद्र तमोलिया के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए ग्रामीण जनता महिलाओं ने जमकर बर्तन बजाए और सरपंच के खिलाफ नारे लगाए ग्राम के वरिष्ठ किसान बजरंगी नागर के नेतृत्व में सरपंच के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पानी की भीषण समस्या को देखते हुए खनन के लिए शासन की ओर से बोरिंग मशीन पहुचाई थी।24 घंटे बोरिंग मशीन खड़ी रही लेकिन सरपंचपति ने बोर खनन नही होने दिया। इस बात को लेकर ग्रामीण एवं महिलाओं का कहना है की सरपंचपति के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।बजरंगी नागर ने बताया कि मेरे द्वारा ग्रामीण जनता ने मिलकर मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत की है,सरपंचपति के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर से भी सरपंचपति के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। कलेक्टर सीहोर को भी जनसुनवाई में जाकर के सरपंचपति के द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार बोरिंग मशीन को खनन नही करने के सम्बंध में, शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर जांच करने के आदेश दिए जा चुके।जिसकी खबर सीहोर के कई समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हुई है। कई टीवी चैनल सोशल मीडिया पर भी खबर चल रही है।परंतु शासन प्रशासन सरपंचपति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आज ग्रामीण जनता ने बजरंगी नागर के नेतृत्व में जमकर खाली पानी के बर्तन बजाए और सरकार के आदेश का पालन करने की मांग की है सरपंचपति के खिलाफ कार्रवाई करने सरपंच को पद से हटाने सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग ग्रामीण जनता ने की है।

मेरे द्वारा कोई खनन नही रोका गया, मेरे पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। ग्राम की महिलाओ ने खनन नही करने दीया। जहां खनन होना था, वहा नही किया जा रहा था दूसरी जगह किया जा रहा था इस कारण ग्राम की महिलाओ ने खनन नही होने दीया।

सरपंच पति
जितेन्द्र तमोलिया
ग्राम पंचायत बिशनखेड़ी

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …