Breaking News

“गांव इमली खेड़ा, जिला सीहोर—बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट ऊँचाई पर काम करते मजदूर, पानी की टंकी निर्माण में उड़ाई नियमों की धज्जियाँ।”

“गांव इमली खेड़ा, जिला सीहोर—बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट ऊँचाई पर काम करते मजदूर, पानी की टंकी निर्माण में उड़ाई नियमों की धज्जियाँ।”

इमली खेड़ा में बिना सेफ्टी ऊँचाई पर काम कर रहें मजदूर

पानी की टंकी निर्माण में मजदूरों की जान दांव पर, ठेकेदार के साथ इंजीनियर भी जि़म्मेदार

सीहोर। एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।जिला मुख्यालय से सटे गांव इमली खेड़ा में जल संसाधन निगम के तहत बन रही पानी की टंकी के निर्माण में सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी सामने आई है। ऊँचाई पर काम कर रहे मजदूरों के पास न हेलमेट है, न सेफ्टी बेल्ट और न ही सेफ्टी नेट। इसके बावजूद निर्माण कार्य बेरोकटोक जारी है। यह गंभीर लापरवाही न सिर्फ ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है, बल्कि निर्माण की निगरानी कर रहे जिम्मेदार इंजीनियरों को भी कटघरे में खड़ा करती है।

निर्माण स्थलों पर लागू श्रम एवं सुरक्षा नियमों के अनुसार ऊँचाई पर कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण अनिवार्य होते हैं। लेकिन इमली खेड़ा में इन नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, इसके बावजूद न तो सुरक्षा इंतजाम किए गए और न ही निर्माण कार्य रोका गया।

नियमों के तहत टंकी निर्माण की जिम्मेदारी जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और कार्यपालन यंत्री पर होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मजदूर बिना सेफ्टी के काम कर रहे थे, तब साइट पर तैनात इंजीनियर क्या कर रहे थे? क्या निरीक्षण सिर्फ फाइलों तक सीमित रह गया?

ऊँचाई पर बन रही पानी की टंकी में एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यदि कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी ठेकेदार के साथ-साथ जिम्मेदार इंजीनियरों पर भी तय होगी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।

आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, बिना सेफ्टी के मजदूर ऊंचाई पर काम कर रहे हैं तो बिलकुल गलत है। जल्द ही उनको सेफ्टी उपलब्ध कराई जायेगी, आगे से सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

इंजिनियर जय पाल सिंह
जल संसाधन निगम विभाग,सीहोर

मजदूरों के पास सेफ्टी कीट उपलब्ध है,उन्होने सेफ्टी कीट होने के बाद लगाया नही यह उनकी बहुत बड़ी भूल है। आगे से मजदूरों को शक्ति से कहा जाएगा की बिना सेफ्टी काम नहीं करे।

ठेकेदार, अली कंस्ट्रक्शन कंपनी

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *