Breaking News

खाद्य विभाग के दल ने आष्टा एवं भैरूंदा में 17 गैस सिलेंडर किए जब्त

खाद्य विभाग के दल ने आष्टा एवं भैरूंदा में 17 गैस सिलेंडर किए जब्त

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए निरंतर की जा रही कार्यवाही

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 31 मार्च, 2026

सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग को रोकने के उद्देश्य से खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के पेट्रोल पंपों, गैस एजेंसियों के गोदामों, होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है।

भैरूंदा सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रकाश यादव द्वारा भैरूंदा स्थित दुकान प्रभात ऑटो पार्टस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर से गैस रिफिलिंग करते हुए पाई गई। इस पर विभागीय दल द्वारा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने पर दुकान से 12 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

इसी प्रकार आष्टा में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री मृगी अग्रवाल द्वारा 08 होटल एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया और गुलाब रेस्टोरेंट, बालाजी रेस्टोरेंट एवं सांवरिया रेस्टोरेंट पर घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग पाए जाने पर 05 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और प्रकरण दर्ज किया गया।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *