Breaking News

आदिवासी वर्ग का सरपंच हू इसलिए,पंप ऑपरेटर 2 वर्ष से कर रहा परेशान

सरपंच ने की इछावर थाना,कलेक्टर और एसपी को शिक़ायत

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर।सीहोर जिले के जनपद पंचायत इछावर के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ब्रिजिशनगर का मामला है।वर्तमान सरपंच शिवप्रसाद ठाकुर ने कलेक्टर कार्यालय एवं एसपी ऑफिस में शिकायत कर कहा कि मै आदिवासी वर्ग से आता हू इस कारण पंप ऑपरेटर भगवान सिंह मुझे जान से मारने की धमकी देता है।मै 2 वर्षों से परेशान हू,पहले भी सीईओ मैडम के समझाने पर मैंने पम्प ऑपरेटर को रखा था। ग्राम में पेयजल की काफी समस्या है, अभी भी गांव के किसान के यहां से पानी लाकर समस्या को दूर किया जा रहा है।जनवरी से ही पेयजल की परेशानी गांव में आ जाती है, कई ना कई कुछ किसानो के खेत से गांव में पेयजल की व्यवस्था की जाती है। ताकि किसी प्रकार पेयजल की समस्या से निजात मिल सकें।जबसे पंचायत ने पंप ऑपरेटर भगवान सिंह को हटा दिया तब से मुझसे गाली गलौच करता है। आए दिन झगड़े करता है और कहता है की तुम्हारे माथे मर जाऊंगा। यह सभी शिकायतों को लेकर मेरे द्वारा कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय में शिकायत की गई है।

दोनो ही पक्ष थाने पहुंचे थे, इस मामले में दोनों तरफ़ से एफआईआर हो गई। जो भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बृजेश कुमार

टी आई थाना इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …