Breaking News

आवेदनों का अजगरपहुंचा भोपाल, पेयजल संकट से जूझ रहा बिशनखेड़ी गांव

500 आवेदन देकर पानी मांगा,नहीं मिला तो संभागायुक्त तक पहुंचा आवेदनों का अजगर

पेयजल संकट से जूझ रहा बिशनखेड़ी गांव

भोपाल/इछावर एमपी विश्वास न्यूज

भोपाल।इछावर के बिशनखेड़ी गांव में पानी की किल्लत चरम पर है। गर्मी शुरू होने से पहले ही हालात बिगड़ गए हैं। बुधवार को गांव के लोग संभागायुक्त संजीव सिंह से मिलने पहुंचे। पीड़ित बजरंगी नागर ने बताया, दो महीने में मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रमुख सचिव, कलेक्टर समेत

500 से ज्यादा आवेदन दिए। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

नागर ने विरोध जताने के लिए खुद को अजगर का रूप दिया। हाथ में दर्जनों आवेदन की पूंछ बनाकर संभागायुक्त के सामने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया, गांव के दोनों सरकारी कुओं पर सरपंच शीला

तमोलिया के पति जितेंद्र ने लोहे की जाली लगवाकर ताले लगवा दिए हैं। लोग दो किलोमीटर दूर गड्डेनुमा कुएं से पानी लाते हैं। उसे छानकर पीते हैं। पीएचई विभाग ने दो बार बोरिंग के लिए मशीन भेजी। लेकिन स्थानीय नेताओं के दबाव में प्रशासन ने बोर नहीं करने दिया।

About राजेश माँझी

Check Also

🔥 रबी की बुआई की तैयारी में जुटा किसान, लेकिन बिजली गुल! आखिर गांवों में ही क्यों हो रही लोड शेडिंग?

⚡ खेतों में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत, रात में भी कटौती से …