Breaking News

जिले में नरवाई प्रबंधन रथ को किया रवाना

कलेक्टर ने नरवाई प्रबंधन रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 15 अप्रैल, 2025

सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के. ने कृषि विभाग के नरवाई प्रबंधन रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नरवाई प्रबंधन रथ जिले के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को नरवाई जलाने के नुकसान और प्रबंधन के उपायों के बारे में जानकारी देगा और नरवाई न जलाने के लिए प्रेरित करेगा। कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि इस नरवाई प्रबंधन रथ का उद्देश्य जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकना, पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना, खेतों की मिट्टी उपजाऊ बनाये रखना एवं जन धन हानि को रोकना है।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुशवाह कृषि विभाग के उप संचालक केके पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

🔥 रबी की बुआई की तैयारी में जुटा किसान, लेकिन बिजली गुल! आखिर गांवों में ही क्यों हो रही लोड शेडिंग?

⚡ खेतों में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत, रात में भी कटौती से …