Breaking News

सड़क निर्माण मेंअतिक्रमण बना बाधा…

अतिक्रमण हटवाने सरपंच ने दिया,नायब तहसीलदार को आवेदन…

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर।सीहोर जिले के ग्राम पंचायत शिकारपुर का मामला है जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा सगौनी से सेमली जदीद की ओर 7 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी लागत 7.5 करोड़ है। शिकारपुर मुख्य चौराहे पर खुट्याखेड़ी रास्ता मिलता है। उस चौराहे पर ठेकेदार देवेंद्र बिलोरिया द्वारा बताया गया कि यहां जंक्शन का निर्माण होना है। इस जगह जंक्शन बनाने का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना को बचाना है क्योंकि इस जगह अंधा मोड है जिसके कारण यहां जंक्शन बनाना अनिवार्य है।लेकिन ग्रामीणों का अतिक्रमण के कारण समस्या आ रही है।अतिक्रमण कर्ता अशोक सिंह वर्मा, नन्नू लाल वर्मा, दलीप वर्मा का अतिक्रमण है। सरपंच सहित ग्रामीणों के समझाने पर भी अतिक्रमण नही हटा रहे हैं।

सरपंच ने दिया नायब तहसीलदार को आवेदन

उपरोक्त विष्यान्तर्गत लेख है कि ग्राम शिकारपुर में पी.डब्लू.डी द्वारा रोड का निर्माण किया जा रहा है रोड के बीच खुटियाखेडी रोड के पास अंधा मोड बन रहा है मोड के आस-पास का अतिक्रमण एवं वही पर चौराहा बनाया जाना है उसके आसपास का अतिक्रमण हटाने हेतू लेख किया गया है।

अतः आपसे निवेदन है कि उक्त ग्राम में उक्त जगह का अतिक्रमण हटाने की कृपा करे अभी रोड का कार्य प्रगति पर है अतः अतिशीघ्र अतिक्रमण हटाने हेतू आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करे। जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके।

मेरे द्वारा कई बार समझाइश दी गई, लेकिन अतिक्रमण नही हटाया जा रहा, अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो यहां पर अंधा मोड़ है आए दिन दुर्घटना होगी। मैने अपने लेटर पैड पर नायब तहसीलदार को आवेदन दीया है।

सचिन पटेल
सरपंच
ग्राम पंचायत शिकारपुर

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …