Breaking News

दारू का अड्डा बना ग्राम पंचायत शिकारपुर,कलेक्टर के निर्देशों का नही की जा रहा पालन,

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर। सीहोर जनपद की ग्राम पंचायत शिकारपुर महीने में मुश्किल से 2 दिन खुलती है। एमपी विश्वास न्यूज की टीम मंगलवार को क़रीब दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत शिकारपुर पहुंची तो ग्राम पंचायत के मैन गेट में ताला लगा हुआ मिला वहीं बगल में एक खाली कमरा है जो खंडहर का रूप ले चुका है एवं कमरे में दारू के क्वार्टर,सिगरेट के पैकेट बीयर की फूटी बाटल मिली। पूरे कमरे में कांच ही कांच फैले हुए थे। दृश्य देखकर ऐसा लगता है की ग्राम पंचायत में कोई आता ही नहीं है। पंचायत के सामने भी बियर की फूटी बाटल के कांच ही कांच बिखरे पड़े मिले। सरकार स्वच्छता को लेकर कहीं कार्यक्रम आयोजित करती है लेकिन ग्राम पंचायत के हालात कुछ ओर ही है। वही कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं प्रत्येक मंगलवार को शक्ति से जनसुनवाई की जाए ग्रामीणों की समस्याओं का पंचायत भवन में ही निराकरण किया जाए लेकिन ग्राम पंचायत में सचिव से लेकर पटवारी तक नदारत रहे।

वही ग्रामीण सुरेश वर्मा ने बताया की रोज नही खुलती ग्राम पंचायत में कोई काम होता है तो खोल लेते है।वही ग्रामीण गीता प्रसाद का भी कहना है की हमारी समस्या को कहा ले जाए, शासन की किसी भी योजना का हमे जानकारी नहीं मिलती तो लाभ कैसे मिलेगा। शिकारपुर ग्राम पंचायत ग्रामीण काफी परेशान है।

इस मामले में जब एमपी विश्वास न्यूज़ की टीम ने सरपंच सचिन पटेल से पूछा तो उन्होंने भी कहा कि वास्तविकता यह है कि नियमित रूप से ग्राम पंचायत नहीं खुलती है एवं ग्राम पंचायत सचिव नियमित रूप से नहीं आते है।वह सीहोर में निवास करते हैं। मेरे कहीं बारबोलने पर भी प्रत्येक दिन सचिव राजेंद्र त्रिपाठी ग्राम पंचायत नहीं खोलते हैं।

सरपंच
सचिन पटेल
ग्राम पंचायत शिकारपुर

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …