Breaking News

किसान के लाखो के कृषि समान आग में जलकर ख़ाक

किसान की टपरी में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर राख

आगजनी: पाइप, केबल,मोटर स्टार्ट सहित 7 कुंटल गेहूं जलकर हुआ राख

इछावर,एमपी विश्वास न्यूज
राजेश माँझी

इछावर। मंगलवार को दोपहर करीब 1:00 बजे गांव तालाब स्थित किसान के खेत पर आगजनी की बड़ी घटना घटित हुई। जहां किसान की टपरी में आग लग गई और लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई जहां मौके पर हल्का पटवारी, फायर ब्रिगेड सहित पुलिस पहुंची जहां फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक आग ने किसान के लाखों के समान को राख में तब्दील कर दिया था।

प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर निवासी प्रमोद यादव ने अपने खेत पर दो कमरे की एक टपरिया है जिसमें वह कृषि से संबंधित सामान को रखा करते थे जहां उनके करीब डेढ़ सौ कास्ता पाइप, मोटर स्टार्टर तथा करीब 500 फीट की केबल सहित करीब 10 कुंटल गेहूं रखा हुआ था मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे श्रीराम वर्मा जैसे ही खेत पर पहुंचे तो उन्होंने टपरिया में आग जलती देखी इसकी सूचना उन्होंने खेत मालिक सहित प्रशासन को दी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तो वहीं हल्का पटवारी ने भी हुए इस आगजनी से हुए किसान को नुकसान का पंचनामा बनाकर किस को प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …